अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश ने राष्ट्रपति बाराक ओबामा से मांग की है कि वह ईरान पर लगे प्रतिबंध न हटाएं।
लास वेगास में सैकड़ों ज़ायोनी डोनरों के साथ मुलाक़ात में पूर्व राष्ट्रपति ने ओबामा की विदेश नीति की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ईरान के साथ यदि परमाणु समझौता हुआ और ईरान पर लगे प्रतिबंध हटे तो वाशिंग्टन के हाथ से संतुलन निकल जाएगा।
बुश ने चेतावनी दी कि संभावित परमाणु समझौता दीर्घकाल में अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ख़तरनाक हो सकता है।
ज्ञात रहे कि स्वीट्ज़रलैंड के लुसान शहर में ईरान और छह विश्व शक्तियों के बीच परमाणु मामले में सहमति बनी जिसके आधार पर अब समग्र समझौते के लिए बातचीत जारी है। ईरान ने साफ़ कर दिया है कि परमाणु समझौता उसी स्थिति में होगा जब ईरान पर लगे सारे प्रतिबंध एक साथ हटाए जाएं।
27 अप्रैल 2015 - 17:59
समाचार कोड: 686779
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश ने राष्ट्रपति बाराक ओबामा से मांग की है कि वह ईरान पर लगे प्रतिबंध न हटाएं।